Free download Durga Saptashati PDF – दुर्गा सप्तशती PDF, scroll down & click on the download link given below.
दुर्गा सप्तशती के 700 श्लोको में साधक के जीवन को संपूर्ण 360 डिग्री रूपांतरण करने की शक्ति समाहित है|
दुर्गा सप्तशती – Durga Saptashati PDF
महर्षि मार्कण्डेय ने गहरे ध्यान की अवस्था में शक्ति साधना के अंतर्गत संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के हेतु एक पवित्र ग्रंथ लिखा जिसे मार्कंडेय पुराण के नाम से जाना जाता है| दुर्गा सप्तशती इस परम पवित्र ग्रंथ का एक अभिन्न अंग है|
दुर्गा सप्तशती माँ दुर्गा का सबसे प्राचीन व् सबसे शक्तिशाली पाठ है| पाठ में कुल मिलाकर 700 श्लोक हैं जिनमें से 535 पूर्ण श्लोक 108 अर्ध श्लोक और 57 उवाच है| दुर्गा सप्तशती पाठ के तीन भाग है, प्रथम चरित्र, मध्यम चरित्र व् उत्तम चरित्र| प्रथम चरित्र की देवी महाकाली, मध्यम चरित्र की देवी महालक्ष्मी व् उत्तम चरित्र की देवी महासरस्वती है और माँ दुर्गा की प्रसन्नता के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाता है|
दुर्गा सप्तशती के 700 श्लोक शक्ति सूत्र है इनमे परम सुख प्रदान करने वाली असाधारण शक्ति समाहित है| माता का यह पाठ जीवन में सौभाग्य का साथ पाने के लिए और इच्छाओ को पूरा करने के लिए एक अचूक उपाय माना जाता है| नीचे स्क्रॉल कर आप दुर्गा सप्तशती PDF मुफ्त डाउनलोड कर सकते है|
Durga Saptashati Path Vidhi
महर्षि मार्कण्डेय अनुसार सम्पूर्ण पाठ की सर्वोत्तम विधि
साधक कैसे सात दिनो के समय में सम्पूर्ण पाठ करे इसकी विधि दुर्गा सप्तशती में महर्षि मार्कण्डेय द्वारा बताई गई है जिससे साधक इसे प्रथम नवरात्रि से प्रारंभ कर सप्तमी तक सम्पूर्ण पाठ कर सकते है|
दुर्गा सप्तशती पाठ के सभी 13 अध्याय का एक बार पाठ करना थोड़ा कठिन होता है| इसका उपाय व् सही पाठ विधि का वर्णन महर्षि मार्कण्डेय ने दुर्गा सप्तशती में दिया है| उन्होंने हर दिन किस पाठ को पढ़ना है वह निश्चित कर दिया है जो प्रकार है:
महर्षि मार्कण्डेय के अनुसार नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती पाठ की सर्वोत्तम विधि
दुर्गा सप्तशती पाठ के 5 मुख्य नियम
इस परम शक्तिशाली पाठ की साधना करने से पहले अति आवश्यक नियमो का पालन करना बहुत जरुरी है जिससे साधक बिना किसी त्रुटि के पाठ कर पाठ का सम्पूर्ण लाभ प्राप्त करे| मुख्य रूप से पांच नियम है जिनका पालन जरूर करना चाहिए|
पहला नियम है कि इसका पाठ करते समय पाठ पुस्तक को हाथ में नहीं रखना चाहिए, पुस्तक को अपने सामने किसी चौकी पर लाल रंग का वस्त्र बिछाकर उसके ऊपर रखे| और पाठ के बाद भी पुस्तक को लाल वस्त्र में लपेट कर रखे|
दूसरा नियम जब भी दुर्गा सप्तशती का पाठ करना शुरू करें तो अध्याय के बीच में नहीं उठना चाहिए यदि बहुत ही आवश्यक हो और बीच में उठ गए तब जिस अध्याय के बीच में उठे उस अध्याय का पाठ प्रारंभ से करे तभी वह अध्याय पूर्ण माना जाता है|
तीसरा नियम यह है कि आपको पाठ का अर्थ व महत्व जरूर पता होना चाहिए यदि आपको अर्थ का नहीं पता है तो माता के इस पाठ का पूर्ण लाभ नहीं मिल पाता है|
चौथा नियम हर शब्द को प्रेम पूर्वक व् स्पष्टता से पढ़ना व् पढ़ने की गति ना तो जल्दबाजी में और ना ही बहुत मंद होनी चाहिए| सभी शब्दों का शुद्ध उच्चारण व् हर शब्द से भक्ति रस जिव्हा व् कान में आनी चाहिए|
पांचवा नियम हर अध्याय के अंत अपनी मनकामना की पूर्ति हेतु माता से प्रार्थना करनी चाहिए कि वो प्रसन्न होकर आपकी मनोकामना को पूर्ण करे| माता में पूरा विश्वास रखते हुए ह्रदय में समर्पण भाव रखकर माता को मनोकामना पूर्ण करने के लिए धन्यवाद् करे|
Durga Saptashati Benefits
श्री दुर्गा सप्तशती पाठ का महत्व व् लाभ
दुर्गा सप्तशती पाठ साधना से होने वाले लाभ का विवरण करना अत्यंत ही कठिन है क्योंकि इससे अनगिनत लाभ प्राप्त होते हैं| कुछ प्रमुख लाभ इस प्रकार है|
दुर्गा सप्तशती के अनंत लाभ तात्कालिक है अर्थात साधक को साधना का फल शीघ्र मिलने लगता है| |
दुर्गा सप्तशती साधक को इच्छाओं को असल जीवन में फलीभूत (Manifest) करने की शक्ति बढ़ती है अर्थात उनकी सोच मात्र से असल जीवन में वैसा ही होने लगता है| |
दुर्गा सप्तशती पाठ की साधना करने वाले साधक के चारों ओर एक शक्तिशाली सुरक्षा कवच बन जाता है जिसमे साधक पूर्ण सुरक्षित रहता है| |
दुर्गा सप्तशती की साधना साधक के चारो ओर से बुरी आत्माओं नकारात्मक शक्तियों को नष्ट करती है| |
दुर्गा सप्तशती साधना से शरीर, मन, व् आत्मा की हीलिंग होती है और साधक अपने जीवन का पूरा सदुपयोग करते है| |
इसकी साधना से साधक के परिवार को भी पाठ के सभी लाभ प्राप्त होते हैं| |
दुर्गा सप्तशती का पाठ साधक के मन से चिंताओं और संदेह को दूर कर मन को एकाग्र करता है| व्यक्ति तनाव मुक्त होता है मन शांत और हृदय प्रसन्नचित रहता है| |
दुर्गा सप्तशती साधना साधक को संपन्नता और बुद्धिमता की ओर लेकर जाती है| सांसारिक जीवन में सफलता और सौभाग्य का साथ मिलता है| |
दरिद्रता मिटकर जीवन में प्रचुरता (Abundance) आती है| |
जीवन पथ पर आने वाले विघ्नो और बाधाओं नष्ट होती है साधक के जीवन में रोजगार के नए अवसर आते हैं| |
Durga Saptashati PDF Download Link
डाउनलोड बटन पर क्लिक करे Durga Saptashati PDF vedpuran.files.wordpress.com से मुफ्त डाउनलोड करे|
माँ दुर्गा के अन्य पाठ
- माँ दुर्गा की आरती PDF “जय अम्बे गौरी लिरिक्स”
- दुर्गा चालीसा PDF व् चालीसा का हिंदी अनुवाद व् पाठ के लाभ
- दुर्गा सप्तश्लोकी PDF – 7 श्लोकों से सम्पूर्ण दुर्गा सप्तशती पाठ का लाभ
- दुर्गा कवच PDF | Devi Durga Kavach PDF in Hindi
- अत्यंत प्रभावशाली दुर्गा गायत्री मंत्र अर्थ व् लाभ
- महागौरी आरती PDF माता की कथा व् स्तुति व् ध्यान मंत्र
- चामुंडेश्वरी मंत्र ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै हिंदी अर्थ व् साधना के लाभ
- या देवी सर्वभूतेषु मंत्र हिंदी अर्थ व् साधना के लाभ
दुर्गा सप्तशती पाठ की विधि
दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रारम्भ करने से पहले त्रुटि रहित पाठ करने के लिए सम्पूर्ण पाठ विधि ध्यानपूर्वक पढ़े|
– चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर दुर्गा सप्तशती पुस्तक को रखे|
– जब भी पाठ प्रांरभ करे तो ध्यान दे कि माता को लाल टीका जरूर लगा होना चाहिए|
– जल से स्वयं व् पुस्तक का पवित्री करण कर शुद्ध हो जाएं|
– दुर्गा सप्तशती पुस्तक को नमस्कार करे, नमस्कार करने का मंत्र सप्तशती पाठ (Durga Saptashati PDF) में ही दिया गया है| पुस्तक नमस्कार मंत्र है|
ॐ नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नमः |
नमः प्रकृत्यै भद्रायै नियताः प्रणताः स्म ताम ||
– जल से आचमन करे, आचमन मंत्र सप्तशती पाठ पुस्तक में दिए गया है|
– यदि आप दुर्गा सप्तशती के नियमित साधक नहीं है और किसी मनोकामना की पूर्ति के लिए यह पाठ कर रहे है पाठ के शुरु में पहले संकल्प जरूर करे क्योंकि बिना संकल्प के किया गया कोई भी कार्य फलीभूत नहीं होता है| संकल्प मंत्र भी दुर्गा सप्तशती PDF में दिया गया है|
– पाठ का प्रारम्भ सर्वप्रथम पूजय भगवान् गणेश की स्तुति व् गुरुजनो को नमस्कार के बाद पाठ करना चाहिए|
– पाठ इस विश्वास के साथ करे की आपके सामने माता साक्षात विराजमान है और आपके साथ माता भी मंत्रोचारण को सुन रही है|
– दुर्गा सप्तशती में मंत्र द्वारा बताया गया है दुर्गा कवच, दुर्गा कीलकम व् देवी अर्गला स्तोत्र के पाठ के पश्चात दुर्गा सप्तशती का पाठ करने का विधान है| तो इन सभी पाठ को करने के बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू करे|
– हर दिन के पाठ के बाद माँ दुर्गा की आरती करे|
– सम्पूर्ण पाठ विधि दुर्गा सप्तशती पुस्तक में है, पढ़ने के लिए दुर्गा सप्तशती PDF डाउनलोड करे|
- Durga Saptashloki Mantra PDF | दुर्गा सप्तश्लोकी PDF
- Download Durga Kavach PDF in Hindi & Sanskrit | दुर्गा कवच PDF
- Sunderkand PDF | सुंदरकांड PDF व् पाठ की सम्पुट विधि शीघ्र फल हेतु
- Download Durga Saptashati PDF | दुर्गा सप्तशती PDF व् पाठ के 5 नियम
- Aditya Hridaya Stotra PDF Download Lyrics | आदित्यह्रदय स्तोत्र PDF
- Ram Raksha Stotra PDF Download | राम रक्षा स्तोत्र पीडीएफ
I regularly follow your post and I’m very surprised with your knowledge….Want to meet the author some day…….Big fan