Laxmi Aarti in Hindi PDF | लक्ष्मी जी की आरती PDF

Free download Laxmi Ji Ki Aarti PDF in Hindiलक्ष्मी जी की आरती PDF, scroll down & click on the download link given below.

Benefits of Laxmi Aarti

लक्ष्मी माता की आरती में वर्णन किया गया है, प्रसन्न होने पर माता भक्तों को ऋद्धि सिद्धि और धन प्रदान करती है| माता शुभ देने वाली है| जिस घर में माता वास करती है वहाँ सदगुणों का वास होता है और इस संसार के सभी कार्य माँ लक्ष्मी जी कृपा से संभव हो जाते है| वहाँ रहने वालो के मन में किसी भी कार्य के नहीं होने का डर खत्म हो जाता है| महालक्ष्मी जी की आरती श्रद्धा व् प्रेमपूर्वक गाने से मन से पाप उतर जाता है और चित आनंद से भर जाता है|

माँ लक्ष्मी जी जिन पर प्रसन्न नहीं होती है उनके जीवन में वस्त्र, खान पान इत्यादि सभी वस्तुओ का अभाव रहता है, माँ लक्ष्मी जी की आरती व् पूजा के द्वारा माता को प्रसन्न कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को सुखी व् संपन्न बनाया जा सकता है| विशेष रूप से दीपावली के दिन माता की पूजा और आरती जरूर करनी चाहिए| 

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी जी का दिन होता है इस दिन माता की पूजा जरूर करनी चाहिए और माता को जल्दी प्रसन्न करने के लिए भक्तो को शुक्रवार का व्रत रखना चाहिए| ऑफ़लाइन पढ़ने के लिए, नीचे स्क्रॉल कर आप Laxmi Aarti in Hindi PDF डाउनलोड कर सकते है।

Laxmi Aarti Lyrics in Hindi

श्री लक्ष्मी माता की आरती लिरिक्स

Please scroll down, if you want to read Laxmi Aarti Lyrics in English. Also, download the PDF of Aarti for free.

Laxmi Aarti Lyrics in Hindi Free Download

|| ॐ श्री गणेशाय नमः ||

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता |
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु धाता ||
ॐ जय लक्ष्मी माता ||


उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता |
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता ||
ॐ जय लक्ष्मी माता ||

दुर्गा रुप निरंजनी, सुख-सम्पत्ति दाता |
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता ||
ॐ जय लक्ष्मी माता ||

तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभ दाता |
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता ||
ॐ जय लक्ष्मी माता ||

जिस घर में तुम रहतीं, तहाँ सब सद्गुण आता |
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता ||
ॐ जय लक्ष्मी माता ||


तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न हो पाता |
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता ||
ॐ जय लक्ष्मी माता ||

शुभ-गुण-मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता |
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता ||
ॐ जय लक्ष्मी माता ||


महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता |
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता ||
ॐ जय लक्ष्मी माता ||

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता |
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु धाता ||
ॐ जय लक्ष्मी माता ||

Laxmi Aarti in Hindi PDF Download Link

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और Laxmi Aarti in Hindi PDF Free Download करें।

लक्ष्मी माता के अन्य पाठ

Mata Laxmi Aarti Lyrics in English

|| Om Shri Ganeshaya Namah ||

Om Jai Laxmi Mata, Maiya Jai Laxmi Mata|
Tumako Nishadin Sevat, Hari Vishnu Dhaata||
Om Jai Laxmi Mata||


Uma, Rama, Brahmaanee, Tum Hee Jag-Mata|
Soory-Chandrama Dhyaavat, Naarad Rishi Gaata||
Om Jai Laxmi Mata||

Durga Rup Niranjanee, Sukh-Sampatti Daata|
Jo Koee Tumako Dhyaavat, Rddhi-Siddhi Dhan Paata||
Om Jai Laxmi Mata||


Tum Paataal-Nivaasini, Tum Hee Shubh Daata|
Karm-Prabhaav-Prakaashinee, Bhavanidhi Kee Traata||
Om Jai Laxmi Mata||

Jis Ghar Mein Tum Rahateen, Tahaan Sab Sadgun Aata|
Sab Sambhav Ho Jaata, Man Nahin Ghabaraata||
Om Jai Laxmi Mata||


Tum Bin Yagy Na Hote, Vastr Na Ho Paata|
Khaan-Paan Ka Vaibhav, Sab Tumase Aata||
Om Jai Laxmi Mata||

Shubh-Gun-Mandir Sundar, Ksheerodadhi-Jaata|
Ratn Chaturdash Tum Bin, Koee Nahin Paata||
Om Jai Laxmi Mata||


MahaLaxmiji Ki Aarti, Jo Koi Jan Gaata|
Ur Aanand SaMata, Paap Utar Jaata||
Om Jai Laxmi Mata||

Om Jai Laxmi Mata, Maiya Jai Laxmi Mata|
Tumako Nishadin Sevat, Hari Vishnu Dhaata||
Om Jai Laxmi Mata|

Laxmi Aarti in English PDF Free Download

To read offline, click on the link below and download the Free PDF of Laxmi Aarti in English.

Leave a Comment