Read Benefits & Meaning of Om Aim Hreem Kleem Chamundaye Vichche Mantra in Hindi | ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै मंत्र अर्थ व् मंत्र जप के लाभ
माँ दुर्गा का सबसे शक्तिशाली माना जाने वाला मंत्र को मार्कण्डेय ऋषि ने दुर्गा सप्तशक्ति पाठ में लिखा है। इस मंत्र को नवाक्षरी व चामुण्डा मंत्र के नाम से भी जाना जाता है। यह मंत्र शक्ति के सभी मंत्रो में सर्वोपरि है।
सौभाग्य प्राप्ति के लिए नवाक्षरी मंत्र का जाप करें
हिन्दू संस्कृति में पुरातन काल से मंत्रो के जप की परंपरा चली आ रही है, हर देवी व देवता का अलग मंत्र है और हर किसी मंत्र के जप का व्यक्ति के ऊपर अलग प्रभाव पड़ता है| किन्तु कुछ मंत्र ऐसे है जिनके जप का प्रभाव काफी शक्तिशाली होता है|
चामुण्डा मंत्र अत्यंत ही शक्तिशाली मंत्र है क्योंकि इस मंत्र में तीन देवियों महासरस्वती, महालक्ष्मी व महाकाली की शक्तियां निहित है| दुर्गा सप्तश्लोकी में वर्णित है कि इन तीनो देवियों की पूजा करने से स्वयं माँ दुर्गा प्रसन्न होती है| तो जब माता सभी रूपों अर्थात विद्या, धन, शक्ति व माँ के स्वरुप में प्रसन्न होती है तो साधक को जीवन के इन सभी क्षेत्रों में लाभ प्राप्त होते है| माता का नवाक्षरी मंत्र इस प्रकार है|
चामुंडा देवी नवाक्षरी मंत्र – Chamunda Devi Navakshari Mantra
Page Contents
Om Aim Hreem Kleem Chamundaye Vichche ।
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै ।
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै मंत्र का अर्थ – Om Aim Hreem Kleem Chamundaye Vichche Meaning
ॐ – तीन अक्षरों से मिलकर बना है – आ, ऊ और म – यह ब्रह्माण्ड की ध्वनि है।
ऐं – महासरस्वती का बीज मंत्र
ह्रीं – महालक्ष्मी का बीज मंत्र
क्लीं – महाकाली का बीज मंत्र
चामुण्डायै विच्चै – अर्थात जो भगवती 52 शक्ति पीठो की एकाग्र शक्ति है और हमारी नाड़ियो और धमनियों को संचालित करने वाली प्राण शक्ति है, हे माँ जगदम्बा मै आपके चरणों की आराधना कर रहा हूँ। आप मुझे ज्ञान, साहस और संपत्ति दीजिये माता।
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै मंत्र जप के लाभ – Om Aim Hreem Kleem Chamundaye Vichche Mantra Benefits
नवाक्षरी मंत्र | चामुंडेश्वरी मंत्र के जप से होने वाले लाभ
जीवन में सफल होने का सबसे शक्तिशाली मंत्र, इस अत्यधिक शक्तिशाली मंत्र का जाप करने से यह मंत्र नई ऊर्जा पैदा करता है। साथ ही साथ बहुत सारे अन्य आश्चर्यजनक लाभ प्राप्त होते हैं। (Om Aim Hreem Kleem Chamundaye Vichche Mantra Benefits)
भाग्य का लाभ
कहा जाता है कि बिना भाग्य के सफलता नही मिलती है। हम चाहे कितने भी कर्म, और मेहनत करे जरुरी नहीं है कि सफलता मिलेगी। सफलता के लिए साफ़ मन, मेहनत के साथ साथ भाग्य का साथ होना भी बहुत आवश्यक होता है। तो यदि आप शुद्ध मन रखकर पूरी मेहनत से अपने कार्यो को करते है तब इस मंत्र के जाप से आपको भाग्य का साथ मिलेगा और सफलता प्राप्त होना निश्चित है।
आर्थिक लाभ
जिन व्यक्तियो के ऊपर ऋण का बोझ बढ़ गया है और उन्हें उधार वापिस करने का कोई उपाय नहीं सूझ रहा, आर्थिक परेशानियां बढ़ गयी है| ऐसे व्यक्ति जब इस मंत्र का जप करते है, उनको रोजगार के अवसर मिलते है और रोजगार में लाभ से वैभव की प्राप्ति होती है|
विद्यार्थी जीवन में लाभ
जिन विद्यार्थियों को पढाई में मन नहीं लग रहा है और हर समय बेफालतू के विचार मन में आते रहते है| यह मंत्र ऐसे लोगों के मन को शांत करता है जिससे एकाग्रता बढ़ती है| जो विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे है उनके मन को लक्ष्य पर केंद्रित करता है| मेहनत के साथ भाग्य के मिल जाने से सफलता निश्चित होती है|
जीवन में शांति का लाभ
सभी उम्र के लोगों के लिए, इस मंत्र का जाप लाभकारी हैं मंत्र जप के फलस्वरूप व्यक्ति की समस्त इच्छाओ की पूर्ति होती है जिससे व्यक्ति के अंदर सम्पूर्णता का भाव उत्तपन्न होता है| और व्यक्ति का मन व जीवन में शांति आती है| परिणामस्वरूप, तनाव, अवसाद और चिंता गायब हो जाती है तथा साहस और ऊर्जा बढ़ती है|
आध्यात्मिक लाभ
इस मंत्र के नियमित जाप से कुण्डलिनी शक्ति जागृत होती है| साथ ही साथ शांत मन व जीवन को पाकर व्यक्ति आध्यात्मिकता की ओर अग्रसर होता है| जिससे आध्यात्मिक उन्नति होती है|
नकारात्मक ऊर्जा और ऊपरी बढाओ से छुटकारा
यदि व्यक्ति काला जादू, भूत प्रेत बाधा से परेशान है| इस मंत्र का जाप करने से उत्तपन्न होने वाली शक्ति के भय से सभी नकारात्मक शक्तियां भाग जाती है|
समाज में सम्मान
इस मंत्र के नियमित जाप से उत्तपन्न होने वाली ऊर्जा, शक्ति के प्रभाव से शत्रु भी व्यक्ति के विचारो से सहमत होने लगते है और विचारो की प्रशांसा करते है| व्यक्ति को समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त होती है|
जीवन खुशी से भर जाता है|
जो साधक सच्ची श्रद्धा और भक्ति के साथ इस मंत्र का जप करते हैं, उनके दिलों में एक अकथनीय आनंद का अनुभव होता हैं और उनके मन, दिमाग में हमेशा खुशियों का भाव बना रहता है|
चामुंडा देवी मंत्र जप विधि – Chamunda Devi Mantra Jap Vidhi
इस मंत्र का जाप करने के लिए स्नान के बाद, माँ दुर्गा के मूर्ति या चित्र के सामने आसान पर बैठकर, रुद्राक्ष की माला से 1 माला का प्रतिदिन जाप करना चाहिए| वैसे तो नवाक्षरी मंत्र साधना कभी की जा सकती है लेकिन इसके लिए नवरात्री के दिनों का विशेष महत्व है क्योंकि इन दिनों में इस मंत्र के शक्ति कई गुना बढ़ जाती है|
माँ दुर्गा के अन्य पाठ
- माँ दुर्गा की आरती PDF “जय अम्बे गौरी लिरिक्स”
- दुर्गा चालीसा PDF व् चालीसा का हिंदी अनुवाद व् पाठ के लाभ
- दुर्गा सप्तशती PDF | पाठ के 5 मुख्य नियम व् पाठ विधि
- दुर्गा सप्तश्लोकी PDF – 7 श्लोकों से सम्पूर्ण दुर्गा सप्तशती पाठ का लाभ
- दुर्गा कवच PDF | Devi Durga Kavach PDF in Hindi
- अत्यंत प्रभावशाली दुर्गा गायत्री मंत्र अर्थ व् लाभ
- महागौरी आरती PDF माता की कथा व् स्तुति व् ध्यान मंत्र
- या देवी सर्वभूतेषु मंत्र हिंदी अर्थ व् साधना के लाभ
और पढ़े Durga Gayatri Mantra with Meaning in Hindi – दुर्गा गायत्री मंत्र साधना विधि
Chamunda Devi Mantra मंत्र का सही उच्चारण के लिए वीडियो देखे|
- Mahamrityunjay Mantra PDF in Hindi | जागृत महामृत्युंजय मंत्र PDF
- [PDF] Ya Devi Sarva Bhuteshu Stotram Lyrics in Telugu
- [PDF] Ya Devi Sarva Bhuteshu Stotram Lyrics in Kannada
- Ya Devi Sarva Bhuteshu PDF Stotra Mantra Lyrics in Hindi या देवी सर्वभूतेषु मंत्र PDF
- Surya Namaskar Mantra Lyrics PDF | सूर्य नमस्कार मंत्र लिरिक्स व् लाभ
- वक्रतुण्ड महाकाय मंत्र हिंदी अर्थ सहित | Lyrics of Vakratunda Mahakaya Mantra in Hindi with Meaning
Guru ji by this article you clear my all doubt, I thank you to clear my way and my mantra Jaap Sadhana.