Maa Siddhidartri – आठों सिद्धियां प्रदान करने वाली देवी, पढ़िये Siddhidartri Mata के मंत्र

Maa Siddhidatri

मां सिद्धिदात्री

Maa Siddhidatri – नवरात्रि मे माता को प्रसन्न करे, देवी प्रदान करती है आठों सिद्धियां – पढ़िये Siddhidatri Mata के सभी मंत्र एवं जानिये माता का स्वरुप

9Th Navratri Devi सिद्धिदात्री माता

हालाँकि नवरात्रि (Navratri) का हर एक दिन की विशेष मान्यत्ता है, किन्तु अंतिम नवमे दिन को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है| क्योंकि इस दिन नवरात्रि पूजा का समापन होता है। नवरात्रि का अंतिम दिन दुर्गा माता की नवमी अभिव्यक्ति मां सिद्धिदात्री (Maa Siddhidatri) को समर्पित है| इस दिन को महानवमी (Maha Navmi) भी कहा जाता है।

माँ सिद्धिदात्री का स्वरुप Maa Siddhidatri Ka Swaroop

(Siddhidatri Mata) सिद्धिदात्री मां कमल के फूल पर विराजमान हैं, माँ ने लाल वस्त्र धारण किया है| उनके चार हाथ हैं। वह अपने हाथो में कमल का फूल, शंख, गदा और चक्र धारण किया हुए है| शेर माता सिद्धिदात्री का वाहन है।
सिद्धिदात्री दो शब्दों का जोड़ है – सिद्धि का अर्थ होता है पूर्णता और दात्री का अर्थ  देने वाली अर्थात वो देवी जो पूर्णता देने वाली है। माँ अपने भक्तों को सभी प्रकार की सिद्धियाँ प्रदान करने वाली हैं| (Siddhidatri Mata Ka Swaroop)

माँ सिद्धिदात्री अष्टसिद्धि दाता

मार्कण्डेय पुराण मे आठ सिद्धियां  बताई गई है ये आठ सिद्धियां है अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, इशिता और वशिता सिद्धि| माता ने सीता जी के रूप में यह आठों सिद्धियां हनुमान जी को वरदान स्वरुप दी थी और हनुमान जी का बल सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड जानता है| इन आठ सिद्धियों के प्राप्ति से व्यक्ति सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड को प्राप्त करता है | माता के प्रति श्रद्धा रखकर निस्स्वार्थ मन से पूजा करके भक्त इन सभी सिद्धियों को मां सिद्धिदात्री (Maa Siddhidatri) के आशीर्वाद से प्राप्त कर सकते हैं।
सिद्धिदात्री का एक नाम देवी लक्ष्मी भी है| जो जीवन में सम्पनता, वैभव, और धन को देने वाली देवी हैं। इस प्रकार माँ अपने भक्तों को जीवन मे पूर्णता प्रदान करने वाली है |

Maa Siddhidatri Mantras

Maa Siddhidatri Mantra
Image Source : godwallpaper.in

|| माँ सिद्धिदात्री स्तुति ||
या देवी सर्वभू‍तेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः ||

Siddhidatri Devi Stuti
Ya Devee Sarvabhooteshu Maa Siddhidatri Roopen Sansthita | Namastasyai Namastasyai Namastasyai Namo Namah ||

माँ सिद्धिदात्री मंत्र
ॐ देवी सिद्धिदात्री नमः ||

Maa Siddhidatri Mantra
Om Devee Siddhidatri Namah ||

माँ सिद्धिदात्री प्रार्थना
सिद्ध गन्धर्व यक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि |
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी ||

Siddhidatri Devi Prarthana
Siddh Gandharv Yakshaadyairasurairamarairapi | Sevyamaana Sada Bhooyaat Siddhida Siddhidaayinee ||

माँ सिद्धिदात्री स्तोत्र
कंचनाभा शखचक्रगदापद्मधरा मुकुटोज्वलो |
स्मेरमुखी शिवपत्नी सिद्धिदात्री नमोस्तुते ||
पटाम्बर परिधानां नानालंकारं भूषिता |
नलिस्थितां नलनार्क्षी सिद्धीदात्री नमोस्तुते ||
परमानंदमयी देवी परब्रह्म परमात्मा |
परमशक्ति, परमभक्ति, सिद्धिदात्री नमोस्तुते ||
विश्वकर्ती, विश्वभती, विश्वहर्ती, विश्वप्रीता |
विश्व वार्चिता विश्वातीता सिद्धिदात्री नमोस्तुते ||
भुक्तिमुक्तिकारिणी भक्तकष्टनिवारिणी |
भव सागर तारिणी सिद्धिदात्री नमोस्तुते ||
धर्मार्थकाम प्रदायिनी महामोह विनाशिनी |
मोक्षदायिनी सिद्धीदायिनी सिद्धिदात्री नमोस्तुते ||

Siddhidatri Mata Stotra

Kanchanaabha Shakhachakragadaapadmadhara Mukutojvalo | Smeramukhee Shivapatnee Siddhidaatree Namostute ||
Pataambar Paridhaanaan Naanaalankaaran Bhooshita |
Nalisthitaan Nalanaarkshee Siddhidatri Namostute ||
Paramaanandamayee Devee Parabrahm Paramaatma |
Paramashakti, Paramabhakti, Siddhidatri Namostute ||
Vishvakartee, Vishvabhatee, Vishvahartee, Vishvapreeta |
Vishv Vaarchita Vishvaateeta Siddhidatri Namostute ||
Bhuktimuktikaarinee Bhaktakashtanivaarinee |
Bhav Saagar Taarinee Siddhidatri Namostute ||
Dharmaarthakaam Pradaayinee Mahaamoh Vinaashinee | Mokshadaayinee Siddheedaayinee Siddhidatri Namostute ||

माँ सिद्धिदात्री ध्यान
वन्दे वांछित मनोरथार्थ चन्द्रार्घकृत शेखराम् |
कमलस्थितां चतुर्भुजा सिद्धीदात्री यशस्वनीम् ||
स्वर्णावर्णा निर्वाणचक्रस्थितां नवम् दुर्गा त्रिनेत्राम् |
शंख, चक्र, गदा, पदम, धरां सिद्धीदात्री भजेम् ||
पटाम्बर, परिधानां मृदुहास्या नानालंकार भूषिताम् |
मंजीर, हार, केयूर, किंकिणि रत्नकुण्डल मण्डिताम् ||
प्रफुल्ल वदना पल्लवाधरां कातं कपोला पीनपयोधराम् |
कमनीयां लावण्यां श्रीणकटि निम्ननाभि नितम्बनीम् ||

Maa Siddhidatri Dhyan
Vande Vaanchit Manoratharth Chandrarghakrit Shekharam |
Kamalasthitam Chaturbhuja Siddhidatri Yashasvaniam ||
Swarnavarna Nirvana Chakrasthitam Navam Durga Trinetram |
Shankh, Chakra, Gada, Padam, Dharan Siddhidatri Bhajem ||
Patamber, Paridhaana Mraduhaasya Nanalankaar Bhushitaam |
Manjir, Haar, Keur, Kinkini Ratnakundal Manditam ||
Prafulla Vadna Pallavadharan Katam Kapola Peenpayodharam |
Kamaniya Lavanya Shriankati Nimana-Nabhi Nithambanim ||

माँ सिद्धिदात्री कवच
ओंकारपातु शीर्षो मां ऐं बीजं मां हृदयो ||
हीं बीजं सदापातु नभो, गुहो च पादयो ||
ललाट कर्णो श्रीं बीजपातु क्लीं बीजं मां नेत्र घ्राणो ||
कपोल चिबुको हसौ पातु जगत्प्रसूत्यै मां सर्व वदनो ||

Siddhidatri Mata Kavach
Omkarpatu Sheersho Maa Eae Maa Hridayoo |
Hee Bijam Sadapatu Nabho, Guho Cha Padyo ||
Lalaat Karno Shrin Bijapatu Klein Bijan Maa Netra Ghaaronoo ||
Kapol Chibuko Hasou Patu Jagatprasutyaai Maa Sarva Vadno ||

Maa Siddhidatri Aarti

माँ सिद्धिदात्री आरती
जय सिद्धिदात्री मां तू सिद्धि की दाता | तू भक्तों की रक्षक तू दासों की माता ||
तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि | तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि ||
कठिन काम सिद्ध करती हो तुम | जभी हाथ सेवक के सिर धरती हो तुम ||
तेरी पूजा में तो ना कोई विधि है | तू जगदंबे दाती तू सर्व सिद्धि है ||
रविवार को तेरा सुमिरन करे जो | तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो ||
तू सब काज उसके करती है पूरे | कभी काम उसके रहे ना अधूरे ||
तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया | रखे जिसके सिर पर मैया अपनी छाया ||
सर्व सिद्धि दाती वह है भाग्यशाली | जो है तेरे दर का ही अंबे सवाली ||
हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा | महा नंदा मंदिर में है वास तेरा ||
मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता । भक्ति है सवाली तू जिसकी दाता ||
जय सिद्धिदात्री मां तू सिद्धि की दाता | तू भक्तों की रक्षक तू दासों की माता ||

Siddhidatri Mata Aarti JPG
Siddhidatri Mata Aarti JPG

Maa Siddhidatri Aarti Lyrics in English
Jai Siddhidatri Maa Too Siddhi Kee Daata |
Too Bhakton Kee Rakshak Too Daason Kee Maata ||
Tera Naam Lete Hee Milatee Hai Siddhi |
Tere Naam Se Man Kee Hotee Hai Shuddhi ||
Kathin Kaam Siddh Karatee Ho Tum |
Jabhee Haath Sevak Ke Sir Dharatee Ho Tum ||
Teree Pooja Mein To Na Koee Vidhi Hai |
Too Jagdambe Daatee Too Sarv Siddhi Hai ||
Ravivaar Ko Tera Sumiran Kare Jo |
Teree Moorti Ko Hee Man Mein Dhare Jo ||
Too Sab Kaaj Usake Karatee Hai Poore |
Kabhee Kaam Usake Rahe Na Adhoore ||
Tumhaaree Daya Aur Tumhaaree Yah Maaya |
Rakhe Jisake Sir Par Maiya Apanee Chhaaya ||
Sarv Siddhi Daatee Vah Hai Bhaagyashaalee |
Jo Hai Tere Dar Ka Hee Ambe Savaalee ||
Himaachal Hai Parvat Jahaan Vaas Tera |
Maha Nanda Mandir Mein Hai Vaas Tera ||
Mujhe Aasara Hai Tumhaara Hee Maata |
Bhakti Hai Savaalee Too Jisakee Daata ||
Jai Siddhidatri Maa Too Siddhi Kee Daata |
Too Bhakton Kee Rakshak Too Daason Kee Maata ||

Leave a Comment