Read Durga Gayatri Mantra Benefits & Meaning in Hindi | दुर्गा गायत्री मंत्र का हिंदी अर्थ व् लाभ
माँ दुर्गा प्राणो की रक्षा करने वाली देवी है, उनको शीघ्र प्रसन्न करने के लिए दुर्गा गायत्री मंत्र साधना सबसे प्रभावी उपायों में से एक है| विधिवत रूप से दुर्गा गायत्री मंत्र की साधना करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है|
Durga Gayatri Mantra Benefits – दुर्गा गायत्री मंत्र साधना के लाभ
दूर्गा गायत्री मंत्र अत्यंत ही शक्तिशाली मंत्र है, इस मंत्र की साधना करने से स्वयं जगतजननी माँ दुर्गा प्रसन्न होती है| माता के प्रसन्न होने पर साधक को अनगिनत लाभ प्राप्त होते है|
माँ दुर्गा ने अत्यंत ही हिंसक व शक्तिशाली असुरो और बुरी शक्तिओ का संघार किया है इसी प्रकार माता की साधना करने से साधक के जीवन में आत्मविश्वास बहुत बढ़ जाता है, और वह साहसी बन दुश्मनों पर विजयी प्राप्त करता है| कैसी भी परिस्थिति में कठिन से कठिन कार्य को आसानी से पूरा करने में सक्षम होता है।
जगतजननी माँ जिस पर प्रसन्न हो जाती है अपने संतान के भांति उनके प्राणो की रक्षा करती है और उनकी सभी इच्छाएँ पूर्ण होती है|
दुर्गा गायत्री मंत्र – Durga Gayatri Mantra in Hindi
दुर्गा गायत्री मंत्र मूल रूप से तीन प्रकार से उच्चारित किये जाते है| इनमे से एक मंत्र ऐसा है जिसकी साधना सबसे ज्यादा की जाती है, वह मंत्र इस प्रकार है|
ॐ गिरिजाय च विद्महे, शिवप्रियाय च धीमहि, तन्नो दुर्गा प्रचोदयात् ।।
Om Girijay Ch Vidmahe, Shivpriya Ch Dhimhi, Tanno Durga Prachodayat ।।
दो अन्य दुर्गा गायत्री मंत्र इस प्रकार है।
ॐ कात्यायन्यै विद्महे, कन्याकुमार्ये च धीमहि, तन्नो दुर्गा प्रचोदयात् ।।
Om Katyayanai Vidmahe, Kanyakumariye Ch Dhimhi, Tanno Durga Prachodayat ।।
ॐ महाशूलिन्यै विद्महे, महादुर्गायै धीमहि, तन्नो भगवती प्रचोदयात् ।।
Om Mahashulinyai Vidmahe, Mahadurgayai Dheemahi, Tanno Bhagwati Prachodayat ।।
Durga Gayatri Mantra Meaning in Hindi – दुर्गा गायत्री मंत्र का अर्थ
हिमालय राज की पुत्री और भगवान् शिवजी की प्रिया जिनका नाम गिरिजा है, उनका हम ध्यान करते है, और उन माँ दुर्गा को प्रणाम करते है|
Durga Gayatri Mantra PDF Download Link
ऑफ़लाइन पढ़ने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और Durga Gayatri Mantra PDF मुफ्त डाउनलोड करें।
दुर्गा गायत्री मंत्र साधना विधि – Durga Gayatri Mantra Sadhna Vidhi
दुर्गा गायत्री मंत्र साधना को आरंभ करने के लिए मंगलवार व शुक्रवार का दिन शुभ होता है, और तिथि के अनुसार अष्टमी तिथि से भी आप इस मंत्र की साधना आरंभ कर सकते है|
यदि आप किसी विशेष इच्छा से मंत्र साधना कर रहे है तो इसे संकल्प लेकर शुरू करना ही बेहतर है, नहीं तो आप इसे दैनिक पूजा में भी कर सकते है|
संकल्प लेकर करने के लिए उपयुक्त दिन में स्नान कर साफ वस्त्र धारण कर लाल आसान पर बैठ जाएं| माता की मूर्ति या फोटो को गंगाजल से स्नान कराकर उन्हें रोली, मोली, पुष्प, लाल वस्त्र व श्रृंगार अर्पित करे| माता को गुड़ का भोग लगाए| घी का दीपक माता के सामने जलाए|
अपने दाहिने हाथ की हथेली में अक्षत व जल लेकर 21 दिनों तक प्रतिदिन 5 या 11 माला जप करने का संकल्प करे और माता से प्रार्थना करे की आपको आशीर्वाद प्रदान करे कि आप यह संकल्प पूरा कर सके|
इसके बाद जिस इच्छा हेतु मंत्र साधना कर रहे है वह माता को बताये और प्रार्थना करे कि साधना के बीच होने वाली सभी गलतियों को क्षमा कर वो आपकी साधना से प्रसन्न हो| इसके बाद संकल्प अनुसार माता के मंत्र का 21 दिनों तक प्रतिदिन जप करे| मंत्र जप के बाद दुर्गा जी की आरती करे|
माँ दुर्गा के अन्य पाठ
- माँ दुर्गा की आरती PDF “जय अम्बे गौरी लिरिक्स”
- दुर्गा चालीसा PDF व् चालीसा का हिंदी अनुवाद व् पाठ के लाभ
- दुर्गा सप्तशती PDF | पाठ के 5 मुख्य नियम व् पाठ विधि
- दुर्गा सप्तश्लोकी PDF – 7 श्लोकों से सम्पूर्ण दुर्गा सप्तशती पाठ का लाभ
- दुर्गा कवच PDF | Devi Durga Kavach PDF in Hindi
- अत्यंत प्रभावशाली दुर्गा गायत्री मंत्र अर्थ व् लाभ
- महागौरी आरती PDF माता की कथा व् स्तुति व् ध्यान मंत्र
- चामुंडेश्वरी मंत्र ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै हिंदी अर्थ व् साधना के लाभ
- या देवी सर्वभूतेषु मंत्र हिंदी अर्थ व् साधना के लाभ
Durga Gayatri Mantra in English, Tamil, Telugu, Marathi
दुर्गा गायत्री मंत्र तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजरती, बंगाली, कन्नड़ या किसी भी अन्य भाषा में पढ़ने के लिए गूगल ट्रांसलेटर का उपयोग करे|
Use Google Translator to read Durga Gayatri Mantra in English, Tamil, Telugu, Marathi, Gujrati, Bengali, Kannada, or any other language.
- [PDF] Ram Ji Ki Aarti | श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन
- Mahagauri Mata – जानिये माता की कथा, स्वरुप व मंत्र Download Mahagauri Mata Ki Aarti JPG
- Maa Kushmanda Devi ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति करने वाली देवी, पढ़िये Kushmanda Mata के मंत्र
- Maa Siddhidartri – आठों सिद्धियां प्रदान करने वाली देवी, पढ़िये Siddhidartri Mata के मंत्र
- Maa Kaalratri जाने कालरात्रि माँ की कहानी, आरती, मंत्र व पूजा विधि
- [PDF] Maa Chandraghanta Aarti | Beej Mantra | Katha | माँ चंद्रघंटा